You are currently viewing History of 31 December
History of 31 December

History of 31 December : 31 दिसम्बर को 1600 ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने शाही फरमान जारी कर ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीकरण का आदेश दिया था। आज के दिन 1781 अमेरिका में पहला बैंक बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका खुला था। आज के दिन इतिहास में बहुत सी घटनाये घाटी है जिनकी जानकारी होना बहुत ही जरुरी है| इतिहास की जानकारी आने वाले प्रतियोगिताओ, परीक्षाओ में काम आ सकती है| इतिहास की जानकारी निम्न है :-

प्रमुख घटनाये:- 

    • 31 दिसम्बर 2007 में म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया था।
    • 31 दिसम्बर 2005 के दिन ही सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया था।
    • 31 दिसम्बर 2003 को भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की थी।
    • 31 दिसम्बर 2001 में भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी थी। 
    • 31 दिसम्बर 1998 को रूस द्वारा कज़ाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया गया था।
    • 31 दिसम्बर 1984 को ही मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जीवन की शुरुआत की थी।
    • 31 दिसम्बर 1984 में राजीव गाँधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने थे।
    • 31 दिसम्बर 1964 को इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया था।
    • 31 दिसम्बर 1962 के दिन ही हालैंड ने दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोड़ा था।
    • 31 दिसम्बर 1949 में विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी थी।
    • 31 दिसम्बर 1944 पर द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
    • 31 दिसम्बर 1929 में ही महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया था।
    • 31 दिसम्बर 1781 में अमेरिका में पहला बैंक बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका में खुला था।
    • 31 दिसम्बर 1600 पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई थी।

    • 31 दिसम्बर 1925 में ही व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल का जन्‍म हुआ था।
    • 31 दिसम्बर 1898 को बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का जन्‍म हुआ था।
    • 31 दिसम्बर 1956 के दिन ही मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल का निधन हुआ था।
    • 31 दिसम्बर 1926 में प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार और विद्वान् विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे का निधन हुआ था।
    • 31 दिसम्बर 1691 के दिन दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट और केमिस्‍ट रॉबर्ट बॉयल का निधन हुआ था।
    • 31 दिसम्बर 1861 को चेरापूँजी असम में 22990 मिमि बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा थी।
    • 31 दिसम्बर 1929 के दिन ही महात्मा गाँधी के नेतृत्व में कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरु किया था।
    • 31 दिसम्बर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ का घोषणापत्र के सत्यापन का कार्य पूर्ण हुआ था।

Leave a Reply