You are currently viewing History of 12 January
History of 12 January

History of 12 January : 12 जनवरी 1863 को महान संत और दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। आज के दिन इतिहास में बहुत सी घटनाये घाटी है जिनकी जानकारी होना बहुत ही जरुरी है| इतिहास की जानकारी आने वाले प्रतियोगिताओ, परीक्षाओ में काम आ सकती है| इतिहास की जानकारी निम्न है :-

प्रमुख घटनाये:- 

    • 12 जनवरी 2009 के दिन प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
    • 12 जनवरी 2008 में कोलकाता में आग से 2,500 दुकानें जल कर खाक हुई थीं।
    • 12 जनवरी 2007 में ही आई आमिर खान की फ़िल्म रंग दे बसन्ती बाफ़्टा के लिए नामांकित हुई थी।
    • 12 जनवरी 2006 में भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर साइन किए थे।
    • 12 जनवरी 2005 के दिन टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से डीप इम्पैक्ट अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया था।
    • 12 जनवरी 2004 में ही दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरुआत की थी।
    • 12 जनवरी 2003 को भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद संसद की अध्यक्ष बनीं थीं।
    • 12 जनवरी 1998 में ही यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए थे।
    • 12 जनवरी 1991 के दिन अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई की मंजूरी दी थी।
    • 12 जनवरी 1990 में ही रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया था।
    • 12 जनवरी 1984 को हर वर्ष देश में इस दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की गई थी।
    • 12 जनवरी 1950 में ही संयुक्त प्रांत का नाम बदल कर उत्तर प्रदेश रखा गया।
    • 12 जनवरी 1948 के दिन महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया था।
    • 12 जनवरी 1908 में ही पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया था।
    • 12 जनवरी 1866 को लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ था।

    • 12 जनवरी 1972 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म दिल्ली में हुआ था।
    • 12 जनवरी 1964 में ही राजनीतिज्ञ और उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का जन्म लखनऊ शहर में हुआ था।
    • 12 जनवरी 1964 को भारतीय राजनीतिज्ञ अजय माकन का जन्म दिल्ली में हुआ था।
    • 12 जनवरी 1917 में भारतीय अध्यात्मवादी महर्षि महेश योगी का जन्म जबलपूर शहर में हुआ था।
    • 12 जनवरी 1901 के दिन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के पुरोधा उमाशंकर दीक्षित का जन्म‎ उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर में हुआ था।
    • 12 जनवरी 1899 को ही भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ बद्रीनाथ प्रसाद का जन्म आजमगढ़ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना गांव में हुआ था।
    • 12 जनवरी 1886 में प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी नेली सेनगुप्ता का जन्म कैम्ब्रिज, इंग्लैंड में हुआ था।
    • 12 जनवरी 1869 के दिन ही भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का जन्म वाराणसी में हुआ था।
    • 12 जनवरी 1863 में भारतीय दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में हुआ था।
    • 12 जनवरी 2005 में भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक अमरीश पुरी का निधन हुआ था।
    • 12 जनवरी 1992 में ही भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का निधन हुआ था।
    • 12 जनवरी 1976 के दिन दुनिया के सबसे जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक अगाथा क्रिस्टी का निधन हुआ था।
    • 12 जनवरी 1941 को भारतीय क्रांतिकारियों में से एक प्यारे लाल शर्मा का निधन हुआ था।
    • 12 जनवरी 1934 में भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी सूर्य सेन का निधन हुआ था।
    • 12 जनवरी 1924 के दिन ही पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी गोपीनाथ साहा का निधन हुआ था।

 

https://www.amazon.in/General-Knowledge-Quaisher-Hossain-Prashant/dp/9311009857?crid=30HBZ30LTPJVO&keywords=gk+book+2024&qid=1704526375&s=books&sprefix=gk+book%2Cstripbooks%2C361&sr=1-8&linkCode=ll1&tag=9575082381-21&linkId=dcc39465def21c67146e04228fc113d9&language=en_IN&ref_=as_li_ss_tl
https://www.amazon.in/General-Knowledge-Quaisher-Hossain-Prashant/dp/9311009857?crid=30HBZ30LTPJVO&keywords=gk+book+2024&qid=1704526375&s=books&sprefix=gk+book%2Cstripbooks%2C361&sr=1-8&linkCode=ll1&tag=9575082381-21&linkId=dcc39465def21c67146e04228fc113d9&language=en_IN&ref_=as_li_ss_tl
https://www.amazon.in/General-Knowledge-Quaisher-Hossain-Prashant/dp/9311009857?crid=30HBZ30LTPJVO&keywords=gk+book+2024&qid=1704526375&s=books&sprefix=gk+book%2Cstripbooks%2C361&sr=1-8&linkCode=ll1&tag=9575082381-21&linkId=dcc39465def21c67146e04228fc113d9&language=en_IN&ref_=as_li_ss_tl

Leave a Reply