You are currently viewing History of 05 January
History of 05 January

History of 05 January : 5 जनवरी 1906 में आज ही के दिन किंग जार्ज पंचम ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी थी। आज के दिन इतिहास में बहुत सी घटनाये घाटी है जिनकी जानकारी होना बहुत ही जरुरी है| इतिहास की जानकारी आने वाले प्रतियोगिताओ, परीक्षाओ में काम आ सकती है| इतिहास की जानकारी निम्न है :-

प्रमुख घटनाये:- 

    • 5 जनवरी 1880 में ही भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारीन्द्र कुमार घोष का जन्‍म हुआ था।
    • 5 जनवरी 1934 में भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्‍म हुआ था।
    • 5 जनवरी 1941 के दिन भारतीय खिलाड़ी मंसूर अली ख़ान पटौदी का जन्‍म हुआ था।
    • 5 जनवरी 1955 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्‍म हुआ था।
    • 5 जनवरी 1986 में भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्‍म हुआ था।
    • 5 जनवरी 1967 में ही कवि, साहित्यकार अशोक कुमार शुक्ला का जन्‍म हुआ था।
    • 5 जनवरी 1938 के दिन स्पेन के राष्ट्रपति थे जॉन कार्लोस प्रथम का जन्‍म हुआ था।
    • 5 जनवरी 1893 में भारतीय गुरु परमहंस योगानन्द जी का जन्‍म हुआ था।
    • 5 जनवरी 1890 में ही अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का निधन हुआ था।
    • 5 जनवरी 1952 के दिन ब्रिटिश राजनेता लॉर्ड लिनलिथगो का निधन हुआ था।
    • 5 जनवरी 1982 में हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का निधन हुआ था।
    • 5 जनवरी 1990 को भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा निर्माता रमेश बहल का निधन हुआ था।

    • 5 जनवरी 2014 में ही भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया था।
    • 5 जनवरी 2009 में नेशनल कांफेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के ये मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
    • 5 जनवरी 2008 के दिन यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू किया था।
    • 5 जनवरी 2007 में तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त हुई थीं।
    • 5 जनवरी 2006 के दिन भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया था।
    • 5 जनवरी 2000 में ही अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने ‘पेले’ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया था।
    • 5 जनवरी 1972  को बांग्लादेश के नेता शेख मुजीबुर रहमान को नजरबंद से आज़ाद कर दिया गया था।
    • 5 जनवरी 1971 में ही पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला गया था।
    • 5 जनवरी 1970 के दिन भारत में केन्द्रीय बिक्री कर अधिनियम अस्तित्व में आया था।
    • 5 जनवरी 1952 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल निर्वाचित होने के बाद अमेरिका के पहले आधिकारिक दौरे पर अमेरिका पहुंचे थे।
    • 5 जनवरी 1914 में फोर्ड कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों का एक दिन का न्यूनतम वेतन तय किया था।
    • 5 जनवरी 1905 में ही चार्ल्स पेरीन ने बृहस्पति ग्रह के सातवें उपग्रह इलारा के खोज की घोषणा की थी।
    • 5 जनवरी 1900 में आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया था।
    • 5 जनवरी 1850 में ही कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज की शुरूआत हुई थी।
    • 5 जनवरी 1731 के दिन मास्को शहर में पहली बार स्ट्रीट लाइट जलाई गई थी।

 
 
 

Leave a Reply